{"_id":"5b48ddf14f1c1b4e748b46a4","slug":"15315020626-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबीसीटीसी के सर्वश्रेष्ठ घोड़े की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबीसीटीसी के सर्वश्रेष्ठ घोड़े की मौत
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीनगर स्थित एसएसबी सीटीसी (सशस्त्र सीमा बल केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) मेें नियमित अभ्यास के दौरान एक घोड़े की दीवार से टकराने के कारण मौत हो गई। मृत घोड़ा बल के बेहतर घोड़ों में शुमार था। सीटीसी प्रशासन ने मामले की जांच बैठा दी है। प्रथम दृष्टया इसे लापरवाही माना जा रहा है।
एसएसबी सीटीसी में बृहस्पतिवार शाम जवान घोड़ों को नियमित अभ्यास करा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक घोड़े बिदक गए और इसी दौरान एक घोड़े का सिर दीवार पर जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीटीसी के डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने बताया कि उक्त घोड़ा बल के सर्वश्रेष्ठ घोड़ों में से एक था। इसे लापरवाही मानते हुए मामले की जांच बैठायी गई है। जांच के बाद संबंधित खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।