फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर-देहलचौरी- पौड़ी मोटर मार्ग पर बस सेवा बंद होने से बड़ी ग्रामीणों की मुश्किले

श्रीनगर-देहलचौरी- पौड़ी मोटर मार्ग पर बस सेवा बंद होने से बड़ी ग्रामीणों की मुश्किले

Fri, 13 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर-देहलचौरी- पौड़ी मोटर मार्ग पर बस सेवा बंद होने से बड़ी ग्रामीणों की मुश्किले
श्रीनगर। क्षेत्र के गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले देहलचौरी-पौड़ी मोटर मार्ग पर जीएमओयू की ओर से संचालित बस सेवा बंद कर दी गई है। इससे करीब 24 से अधिक गांवों के लोगों को यातायात समस्या से जूझना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने मार्ग पर शीघ्र यातायात व्यवस्था शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

धुमाकोट सड़क हादसे के बाद जीएमओ की ओर से श्रीनगर-देहलचौरी-पौड़ी मोटर मार्ग पर बस सेवा बंद कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के बेलकंडी, सांपल, देहलचौरी, बाड़ा, पिसोली, भेटा, तैला, सिंड्डी, जसकोट सहित 24 से अधिक गांवों के लोगों को यातायात समस्या से जूझना पड़ रहा है। बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों को कई किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। पूर्व में क्षेत्र को यातायात सुविधा दे रही जीएमओयू के स्टेशन अधीक्षक सुरेश कपटियाल ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुरोध पर मार्ग सेवा शुरू कर दी गई थी, लेकिन कंपनी के परमिट पर उक्त मार्ग के लिए पृष्ठांकन न होने से सेवा बंद कर दी गई है। कहा कि अगर संभागीय परिवहन अधिकारी मौखिक रूप से भी सेवा शुरू करने का निर्देश करते है तो शीघ्र ही सेवा शुरू कर दी जाएगी। दूसरी ओर लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर ने बताया कि श्रीनगर से पौड़ी जाने वाले इस मार्ग के 20 किमी भाग पर वाहन संचालन के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर वर्ष 2015 में परमिटों पर पृष्ठांकन की संस्तुति दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मार्ग यातायात के आवागमन के लिए उपयुक्त है। समाजसेवी प्रमोद बमराड़ा, कैलाश भट्ट, वीरेंद्र चौहान, मनीष बंमराड़ा, वृजमोहन, कमल सिंह, राजेंद्र पंवार आदि ने मार्ग पर शीघ्र बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed