{"_id":"5b48dcf84f1c1b48748b4638","slug":"153150181442-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ में बनेंगी कर्णप्रयाग की तीन पेयजल योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 करोड़ में बनेंगी कर्णप्रयाग की तीन पेयजल योजनाएं
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे कर्णप्रयाग के एरवाड़ी, गैरोली मल्ली और चौकी सहित आसपास के तोकों को जल्द राहत मिलने वाली है। इन गांवों में पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए शासन ने पेयजल निगम को दो करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। योजनाओं पर टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जल्द ही योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
ब्लाक के गैरोली मल्ली में एक दशक से पेयजल संकट बना था। यहां गर्मियों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ती है। यही नहीं शीतकाल में लोग सुबह चार बजे से प्राकृतिक स्रोत पर पानी भरने के लिए कतारें लगाते हैं। यहां लंबे समय से नए स्रोत से पेयजल योजना निर्माण की दरकार थी। वहीं एरवाड़ी और चौकी में भी लंबे समय से पेयजल दिक्कतें थी। अब यहां पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बाद पांच हजार से अधिक आबादी को राहत मिल सकेगी। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता आरसी मिश्रा का कहना है कि गैरोली तल्ली के लिए 1 करोड़ 10 लाख, एरवाड़ी के लिए 74 लाख और चौकी पेयजल योजना के लिए 35 लाख की स्वीकृति मिली है। इनके लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं। जल्द ही पेयजल योजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।