{"_id":"5b48dcf34f1c1b52748b467b","slug":"15315018081-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदेरे के कटाव से आवासीय भवनों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदेरे के कटाव से आवासीय भवनों को खतरा
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट। मूसलाधार बारिश से बिजार गांव में दून गदेरा उफान पर आने से कई मकानों के नीचे से भू-कटाव हो गया और बिजार-जाखणी पैदल मार्ग पर पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। अब ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को तहसील की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।
बृहस्पतिवार देर रात को क्षेत्र में भारी बारिश हुई जो शुक्रवार सुबह चार बजे तक होती रही। बारिश से बिजार गांव के समीप दून गदेरा उफान पर आ गया, जिससे गांव के खीम सिंह रावत, मेहरबान सिंह, बलवीर सिंह और चैत लाल के मकानों के नीचे से भू-कटाव हो गया है। मकान खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं, क्षेत्र के बांसवाडा गांव में भी बारिश से भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीण नरेंद्र सिंह, माधो सिंह, सुरेंद्र सिंह और सोहन सिंह के मकान के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए। सेरा-मोख-कुंडी, घाट-भेंटी, घाट-उस्तोली सड़कें भी जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गई हैं। आपदा क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार सोहन सिंह रांगड ने बताया कि बिजार और बांसवाड़ा गांवों में बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। गांवों के पैदल और सड़क मार्गों को नुकसान पहुंचा है।