फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संदीप भंडारी बने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष

संदीप भंडारी बने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष

Fri, 13 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
संदीप भंडारी बने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष
फोटो
विज्ञापन


अरुणोदय नेगी बने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
टिहरी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष की कमान नवीन सेमवाल को
अमर उजाला ब्यूरो
नई टिहरी। यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अरुणोदय सिंह नेगी जिलाध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि विपिन सिंह पंवार, आशीष रणाकोटी, नीतू रतूड़ी, पवनेश कुमार, पविंद्र सिंह, शाद हसन और सूरज बिष्ट महासचिव चुने गए। चुने गए प्रत्याशियों ने बाजार में विजयी जुलूस निकाल यूथ कांग्रेस के सदस्यों का आभार जताया।
यूथ कांग्रेस के आंतरिक संगठनात्मक चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुए। शुक्रवार को यहां कांग्रेस कार्यालय में हुई मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इसमें घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अरुणोदय सिंह नेगी को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने 681 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी राजेश थलवाल को 260 मतों से परास्त किया। इसके साथ ही टिहरी विधानसभा क्षेत्र से नवीन सेमवाल, नरेंद्रनगर से अमित बलोनी, प्रतापनगर से बृजमोहन कंडियाल और घनसाली विधानसभा क्षेत्र से आशीष जोशी निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से दीपक सजवाण और मनमोहन रौंछेला धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चुने गए। विजयी जुलूस में कनक धनै, गंभीर सिंह जयाड़ा, गौरव डोभाल, रिंकू नेगी, रवि रावत, प्रदीप रावत, दौलत रावत और गणेश बहुगुणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


चमोली में युवा कांग्रेस के संदीप भंडारी बने जिलाध्यक्ष
गोपश्वर। युवा कांग्रेस के चुनाव में संदीप भंडारी जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव में जिले के कुल 681 ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिलाध्यक्ष पद पर संदीप भंडारी ने 370 मत प्राप्त किए, जबकि दूसरे प्रत्याशी अनूप रावत ने 291 मत हासिल किए। महासचिव पद पर शुभम रावत ने 353 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मानवेंद्र राणा को 35 मतों से हराया। मानवेंद्र को 318 मत पड़े। वहीं जिले की बदरीनाथ विधानसभा के लिए दीपेंद्र नेगी, कर्णप्रयाग के लिए विजयपाल और थराली के लिए उपेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
पौड़ी में अमित राज जीते
पौड़ी। यूथ कांग्रेस के चुनाव में पौड़ी जिला अध्यक्ष पद पर अमित राज सर्वाधिक 432 मतों के साथ विजयी रहे। आशीष नेगी और विजय रावल को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं आकाश रावल पौड़ी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुए हैं।
जिले में यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार सुबह दस बजे से मतगणना हुई और आधे घंटे बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव में पौड़ी जिला अध्यक्ष पद के लिए अमित राज को सर्वाधिक 432 और आशीष नेगी को 335 मत मिले। पौड़ी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार आकाश रावल, राजेश भंडारी और शिवम नौटियाल मैदान में थे। इसमें आकाश रावल सर्वाधिक 208 मत लेकर विजयी रहे। राजेश भंडारी को 162 और शिवम नौटियाल को 15 मत मिले। चुनाव पर्यवेक्षक आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि जिला उपाध्यक्ष पद पर आशीष नेगी और विजय रावल विजयी रहे। नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित राज का कहना है कि युवाओं ने मुझ पर विश्वास जताया है। यूथ को संगठन से जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

मनीष राणा चुने गए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय पर यूथ कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव में जीत हासिल कर मनीष राणा युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चुने गए। वहीं गंगोत्री विधानसभा अध्यक्ष पद पर राकेश रावत और यमुनोत्री विधानसभा अध्यक्ष पद पर विकास चौहान ने जीत दर्ज की। विजयी प्रत्याशियों ने नगर में जुलूस निकालकर खुशी जताई।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के चुनाव जिला मुख्यालय स्थित गांधी वाचनालय में कराए गए। जिलाध्यक्ष पद पर युवा कांग्रेस नेता मनीष राणा ने कुल 739 में से 458 मत पाकर जीत हासिल की। विजेता प्रत्याशियों को गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण सहित अन्य कांग्रेस जनों ने बधाई दी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस के जिला संयोजक मनमोहन शाह, कनकपाल परमार, रमेश सेमवाल, शीशपाल पोखरियाल, सुदर्शन चौहान, दिवाकर भट्ट, महेश भट्ट, अजीत गुसाईं, राधारमण सेमवाल, यशपाल सजवाण और प्रताप प्रकाश पंवार आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।


संतोष रावत बने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
रुद्रप्रयाग। संतोष रावत को युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष चुना गया हैं, जबकि हेपेंद्र असवाल रुद्रप्रयाग व सुमन नेगी केदारनाथ विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 10 व 11 जुलाई को अगस्त्यमुनि व रुद्रप्रयाग में हुए मतदान के बाद शुक्रवार को परिणाम घोषित किए गए। जिलाध्यक्ष पद पर संतोष को 396 मत मिले, जबकि विवांशु बर्त्वाल को मात्र 94 व आशीष राणा को 76 मत मिले। रावत ने 302 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, जिला महासचिव पद पर अजय मोहन, बादल सिंह, सलमान, आलोक व विनोद विजयी रहे। जबकि विवांशु को उपाध्यक्ष बनाया गया। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग विस अध्यक्ष पद पर विजयी हपेंद्र असवाल को 265 और पंकज दत्त को 118 वोट पड़े। इसके अलावा केदारनाथ विस अध्यक्ष पद पर सुमन नेगी चुने गए। पंकज दत्त को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed