{"_id":"5b4784eb4f1c1b00278b608f","slug":"15314137371-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक में सेंधमारी, रोशन दान तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक में सेंधमारी, रोशन दान तोड़ा
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। सिमली में संचालित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुधवार रात को चोरों ने सेंधमारी का प्रयास किया। चोर बैंक के भवन का रोशन दान तोड़कर अंदर घुसे और फाइलें टटोली। हालांकि बैंक का स्ट्रांग रूम और लॉकर ठीक हालत में था। बैंक कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक विपिन चंद्र ग्वाड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब बैंक पहुंचे और अंदर आकर देखा फाइलें और अन्य सामान बिखरा हुआ था। चोरी होने का अंदेशा देखते हुए बैंक का जायजा लिया तो बैंक का रोशनदान टूटा था। लॉकर और स्ट्रांग रूम सही थे। बैंक सहायक प्रबंधक ग्वाड़ी ने सिमली पुलिस चौकी और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष चित्रगुप्त और सिमली चौकी के प्रभारी पीएस भंडारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। थानाध्यक्ष चित्रगुप्त ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।