{"_id":"5b4665244f1c1b55238b5cb9","slug":"15313400662-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विस अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में मैंगो पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विस अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में मैंगो पार्टी
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तर्ज पर मैंगो पार्टी का दौर चल निकला है। इसी क्रम में बुधवार को बैराज रोड स्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय में आम पार्टी हुई। आम पार्टी में क्षेत्र के राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने शिरकत की। इस दौरान लोगों ने आम, जामुन और बुरांस के जूस का लुत्फ उठाया।
आम पार्टी के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार का आयोजन हुआ है। ऐसे आयोजन से लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद और सौहार्द बढ़ेगा। आम पार्टी में राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक और चिकित्सा आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रण दिया गया था। मैंगो पार्टी में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, कांग्रेस के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, सरोज डिमरी, शिवकुमार गौतम, मुनिकीरेती निकाय के पूर्व अध्यक्ष शंभू पासवान, कविता शाह, सरोज डिमरी, आशा रौथाण, सुंदरी कंडवाल, सुमित पंवार, मनोज ध्यानी, विपिन पंत, सुदेश कंडवाल, रजनीश शर्मा, रीना शर्मा आदि शामिल रहे। गौरतलब है इस तरह की पार्टियों और आयोजन के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत ही जाने जाते रहे हैं। इसके इतर अब पहली बार ऋषिकेश में विधानसभा अध्यक्ष ने मैंगो पार्टी की है और आगे भी ऐसे आयोजनों की बात कही है।