फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमण पर प्रशासन ने विभागा से मांगा रिकॉर्ड

अतिक्रमण पर प्रशासन ने विभागा से मांगा रिकॉर्ड

Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर प्रशासन ने विभागा से मांगा रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

बैराज रोड और बदरीनाथ नेशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की डोईवाला डिवीजन से ही रिकॉर्ड तलब किया है। इसके तहत विभागीय भूमि का चिह्निकरण अभिलेखों के आधार पर सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

नायब तहसीलदार केडी जोशी के अनुसार बैराज रोड और ऋषिकेश-हरिद्वार नेशनल हाईवे के दोनों किनारों पर खोखा आदि डालकर किए अतिक्रमण को हटाने के लिए बृहस्पतिवार का दिन मुकर्रर किया गया था, लेकिन अब यह कार्रवाई टलती नजर आ रही है। नायब तहसीलदार के अनुसार एसडीएम एनजीटी में किसी मामले की सुनवाई को लेकर अभी दिल्ली से नहीं लौटे हैं। इसके बाद उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण भी कार्रवाई में देरी हो सकती है। बकौल, नायब तहसीदार राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की डोईवाला डिवीजन ने हाईवे किनारे विभागीय भूमि का चिह्निकरण किया है। लिहाजा, उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को विभाग के अभिलेखों में दर्ज भूमि की कागजों और मौके पर ठीक तरह से जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed