फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को दबंगों ने पीटा

पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को दबंगों ने पीटा

Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को दबंगों ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

छह दबंगों ने बुधवार को ढालवाला स्थित चौदहबीघा निवासी पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को पीट कर लहूलुहान कर दिया। तीनों ने किसी तरह से जान बचाई और एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचे। मारपीट के बाद दबंगों ने पुलिसकर्मी की बाइक नदी में फेंक दी। पुलिस ने अज्ञातों में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक हरिद्वार में आईआरबी द्वितीय कंपनी में तैनात चौदहबीघा निवासी हिमांशु सेमवाल (25) बीते सोमवार को अवकाश पर घर पहुंचा था। शाम को हिमांशु अपने दो दोस्तों के साथ बाइक लेकर घूमने के लिए निकल गए। खारास्रोत पुलिया के पास पहुंचने पर नशे में धुत दो बाइकों पर सवार छह युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर युवकों ने हिमांशु और उसके दोस्तों की पिटाई शुरू कर दी और हिमांशु की बाइक खारास्रोत पुल से नीचे नदी में फेंक दी। जंगल के रास्ते किसी तरह से जान बचाकर पुलिसकर्मी और उनके साथी भद्रकाली मंदिर तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर उपचार कराया। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि कांस्टेबल हिमांशु सेमवाल की तहरीर पर अज्ञातों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed