फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सितम्बर माह में शुरू होगी गोमुख कलश यात्रा

सितम्बर माह में शुरू होगी गोमुख कलश यात्रा

Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
सितम्बर माह में शुरू होगी गोमुख कलश यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्री गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति ने सितंबर माह में आयोजित होने वाली गोमुख कलश यात्रा की तैयारियों के बाबत बैठक की। सरोज डिमरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा के दौरान कूड़ा निस्तारण व्यवस्था और डंपिंग ग्राउंड बनाने की मांग पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल ने बताया कि गोमुख कलश यात्रा जनजागरण अभियान के तौर निकाली जाती है और लोगों को गंगा स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है। इस साल सितंबर की यात्रा के दौरान गंगातटीय शहरों में कूड़ा निस्तारण के लिए सरकार व प्रशासन को डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था के लिए जागरूक किया जाएगा। यात्रा संयोजक रवि शास्त्री ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंगम शामिल होंगे। इसके बाद यात्रा विभिन्न पड़ावों से होते हुए गोमुख धाम पहुंचेगी। इस बार गंगाजल कलश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा। इसकी स्वीकृति प्रधानमंत्री कार्यालय से मिल चुकी है। बैठक में दिनेश डबराल, इंद्रकुमार गोदवानी, जयंत किशोर, पुष्पा ध्यानी, ज्योति बी. मसाली, डॉ. कृष्ण कुमार उप्रेती, बीना नौटियाल, दीपक दरगन, अभिषेक शर्मा, विवेक गोस्वामी, अमित सक्सेना, सुनील दत्त थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed