फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मानसून की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा

मानसून की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा

Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
मानसून की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। मंगलवार रात हुई झमाझमा बारिश से क्षेत्र की सुसवा, सौंग और जाखन नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। सुसवा नदी भी पूरे उफान पर है। इससे नदी किनारे बसे ग्रामीणों में दहशत है। वहीं बुधवार सुबह सुसवा से एक शव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार शव शहर की ओर से बहकर आया था, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। इससे क्षेत्र की सुसवा, सौंग और जाखन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं बारिश से क्षेत्र की सौंग नदी में बाढ़ आने की आंशका बढ़ गई है। इसे देखते हुए नदी तट के किनारे बसी केशवपुरी और राजीवनगर बस्ती के लोग सहमे हुए है। हालांकि नदी का पानी अभी आबादी क्षेत्र तक नहीं पहुंचा है। वहीं, सुसवा नदी बारिश के पानी से उफना रही है। इससे नदी तट पर बसी नई बस्ती कुड़कावाला तक पानी पहुंच गया है। इसके अलावा नांगल बुलंदावाला गांव में सुसवा नदी का पानी घुस गया है। वहीं बुधवार को क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के दूधली नांगल ज्वालापुर सुसवा नदी से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार शव देहरादून शहर की ओर से बहकर आया था और शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पक्षियों की मौत से भड़के ग्रामीण
डोईवाला। प्राथमिक विद्यालय बुल्लावाला में खड़े एक पेड़ की लॉपिंग करने के दौरान काफी संख्या में पक्षियों के घोंसले नष्ट हो गए और कई पक्षियों के मौत हो गई। पक्षियों का मौत की खबर से स्थानीय लोग भड़क गए और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारखम ग्रांट बुल्लावाला गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर में पिलखन का एक बड़ा पेड़ है। मंगलवार को इस पेड़ की बड़ी शाखाओं की लापिंग कराई गई। इससे पेड़ की शाखाओं में बने पक्षियों के घोसले उजड़ गए। इससे तमाम पक्षी बेघर हो गए और बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो गई। बुधवार सुबह मृत पक्षियों को देखकर स्थानीय लोग भड़क गए। किसान रणजोध सिंह ने कहा कि पेड़ को सभी छोटी-बड़ी शाखाओं को काट दिया गया। इससे शाखाओं पर घोंसला बनाकर रहने वाले सैकड़ों पक्षियों की मौत हुई है। ऐसे में मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं इस संबंध में विद्यालय प्रधानाचार्य से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed