{"_id":"5b4639fa4f1c1b0b278b5d81","slug":"153132901615-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के पर्यटन स्थलों को संचार सेवाओं से जोड़ने और इन स्थलों पर बस सेवा शुरू करने की मांग के समर्थन में एक प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री और परिवहन मंत्री से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू, दलबीर दानू, पूर्व प्रधान लीलाधर जोशी, विजय जोशी आदि ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने धार कुंवरपाटा, चौड़, हिमनी, घेस में जियो के टॉवर स्थापित करने, मेलखेत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, खेता में स्थित बली मंदिर का सुंदरीकरण करने, नलधूरा पेयजल योजना बनाने, पांडव स्थल के लिए पैदल मार्ग बनाने, मोपाटा गुफा को विकसित करने, क्षेत्र के मुख्य पर्यटन स्थलों में दूरसंचार, पेयजल आदि सुविधा की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही परिवहन मंत्री से देहरादून-देवाल मार्ग पर बस सेवा शुरू करने की मांग की।