{"_id":"5b43c7c84f1c1ba1288b5954","slug":"153116871015-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए आज होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए आज होगा चुनाव
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के लिए मंगलवार को गुरुद्वारा लंगर हॉल में मतदान होगा। वहीं युकां के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने सोमवार देर रात तक मतदाताओं से संपर्क किया।
बता दें, युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा कमेटियों के लिए मंगलवार को मतदान है। इसको लेकर डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल है। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से मनीष यादव प्रदेश महासचिव, जिला महासचिव शिल्पा नेगी, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के लिए राहुल सैनी आदि दावेदार हैं। विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अध्यक्ष मनमोहन नौटियाल ने बताया कि मतदान केंद्र ऋषिकेश रोड़ स्थित गुरुद्वारा लंगर हॉल में बनाया गया है। मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।