{"_id":"5b43c6bd4f1c1b55238b5627","slug":"15311684443-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पेड़ के सहारे अटकी यूटिलिटी, बाल-बाल बचे चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में पेड़ के सहारे अटकी यूटिलिटी, बाल-बाल बचे चार लोग
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक अनियंत्रित यूटिलिटी सड़क से करीब 15 मीटर नीचे खाई में जाकर पेड़ पर अटक गई। हादसे के वक्त वाहन में चार लोग सवार थे। आसपास के लोगों ने घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सोमवार की सुबह एक यूटिलिटी विकासनगर से मशक गांव के लिए रवाना हुई। दोपहर 12 बजे कोरूवा स्थित ब्लू केंवस होटल के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन सड़क से नीचे करीब 15 मीटर खाई में गिरने के बाद एक पेड़ के सहारे अटक गया। वाहन को खाई में गिरता देख आसपास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी माया सिंह, आनंद सिंह तोमर, सुनील तोमर, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि यदि वाहन पेड़ के सहारे नहीं रुकता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन में समान भी लदा हुआ था। घटना में वाहन में मौजूद लोगों को महज हल्की चोटें आईं।