फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कारबारी पहुंचने पर एथलीट सूरज का स्वागत

कारबारी पहुंचने पर एथलीट सूरज का स्वागत

Tue, 10 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कारबारी पहुंचने पर एथलीट सूरज का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

यूथ ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले एथलीट सूरज पंवार का सोमवार को उनके कारबारी सहसपुर स्थित घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विधायक सहदेव पुंडीर ने सूरज को फूल-माला पहना कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि सूरज ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मालूम हो कि सूरज ने बैंकॉक में 4 और 5 जुलाई को यूथ ओलंपिक 2018 एशियन ऐरा क्वालीफिकेशन में 10 हजार मीटर वॉक रेस में प्रतिभाग किया था। इसमें सूरज ने 47 मिनट 40 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीतने में सफलता पाई थी। सूरज अब अर्जेंटीना में 6 से 18 अक्तूबर तक होने वाले यूथ ओलंपिक गेम्स में प्रतिभाग करेंगे। बीते ढाई साल में सूरज ने वॉक रेस में अपनी अलग पहचान बनायी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान दयानंद जोशी, शिवालिक मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल, पूर्व प्रधान जसपाल चौधरी, दयावती नंदन, राजेंद्र सिंह नेगी, अभिषेक चौधरी, नवीन अंथवाल, बुद्धिबल थपलियाल, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed