{"_id":"5b43932d4f1c1b0c278b55be","slug":"153115524313-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में युवक ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में युवक ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। रावलनगर के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ के जवान नदी में युवक की तलाश में जुटे हैं। वहीं पुलिस संदेह के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
रावलनगर निवासी मनोज कुमार (29) पुत्र मोहन लाल ने रविवार शाम को अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। घटना की शाम मनोज कुमार के साथ रहे तीन अन्य व्यक्तियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दो लोग नैल तोक और एक रावलनगर गांव का बताया जा रहा है। मनोज कुमार के परिजनों ने भी घटना पर संदेह जताया है। पुलिस चौकी प्रभारी आशीष रबियान ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों लोगों ने बताया कि उन्होंने मनोज के साथ शराब पी थी और वह नैल तोक के समीप एक स्थान पर बातें कर रहे थे। इसी बीच मनोज ने नशे में नदी में कूदने की बात कही और तेजी से दौड़कर अलकनंदा में छलांग लगा दी। तीनों भी मनोज के पीछे भागे लेकिन उसको पकड़ नहीं पाए। चौकी प्रभारी रवियान ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन