फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त : दर्शन लाल

अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त : दर्शन लाल

Mon, 09 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त : दर्शन लाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष समेत नव मनोनीत पदाधिकारियों के रविवार को नगर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला व जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला की अगुवाई में किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विंग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, जय सिंह गौतम और महानगर अध्यक्ष प्रदीप चंद का अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी को हवा देने वालों को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की बात कही। महानगर अध्यक्ष प्रदीप चंद ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से जिम्मेदारी दी गई है, वह सभी उसका ठीक प्रकार से निर्वहन करेंगे। इस दौरान प्रकोष्ठ की नगर इकाई का गठन 30 जुलाई तक करा लेने की बात कही। इस मौके पर देवी दास, जयपाल जाटव, दिनेश चंद, सत्य कपरुवाण, राजेश व्यास, रघुवर दयाल, विनोद चौहान, बरकत अली, सुभाष जखमोला, नंदकिशोर जाटव, मुकेश जाटव, सरला देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, सरोज देवी, किरण देवी, रजनी देवी, कांग्रेस के नगर कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, कस्तूरी देवी, सूरज, रायपुर सिंह, ओम सिंह चंचल, आशीष चेलानी, अमित कुमार, नीरज कुमार, राम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed