{"_id":"5b4245854f1c1bc2248b52ee","slug":"153106982813-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोभी की बीज डेढ माह बाद भी नहीं हुए अंकुरित, काश्तकार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोभी की बीज डेढ माह बाद भी नहीं हुए अंकुरित, काश्तकार परेशान
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जिला उद्यान विभाग की ओर से जोशीमठ में बांटे गए गोभी के बीज डेढ़ माह बाद भी अंकुरित नहीं हो पाए हैं। काश्तकारों ने जिला उद्यान अधिकारी से बीज उपलब्ध कराने वाली फर्म और दोषी अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई।
जोशीमठ ब्लॉक के बडागांव के ग्रामीण बड़े पैमाने पर सब्जी का उत्पादन करते हैं। प्रताप भंडारी, हरीश रावत, शरत भंडारी और जयदीप का कहना है कि जून माह में ग्रामीणों ने 150 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से उद्यान विभाग से गोभी के बीज खरीदे थे। बीज बो दिए लेकिन डेढ़ माह बाद भी उसमें अंकुर नहीं फूटे, जबकि गोभी का बीज बुआई के 15 दिनों बाद ही अंकुरित हो जाता है। काश्तकारों ने जिला उद्यान अधिकारी से मामले में जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इधर, जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि यदि जोशीमठ में बीज के अंकुरण न होने की शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच कर बीज सप्लाई करने वाली फर्म से काश्तकारों को नियमानुसार मुआवजा दिलवाया जाएगा।