फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निकाय चुनाव के लिए संगठन को बनाएगें प्रभावी

निकाय चुनाव के लिए संगठन को बनाएगें प्रभावी

Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए संगठन को बनाएगें प्रभावी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ठ की मारखम ग्रांट चांदमारी में शनिवार को हुई बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और निकाय चुनावों के लिए प्रत्येक बूथ पर प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु थापा ने कहा कि राज्य सरकार के तुगलकी फैसलों से जनता परेशान है। विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए वादे पूरा करने में भाजपा बहाने बना रही है। इसके अलावा उन्होंने निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूरे दमखम से जुड़ने का आह्वान किया। कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि निकाय चुनावों के लिए संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत डोईवाला में 20 वार्डों के लिए संगठन कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे दिए गए हैं। इसके अलावा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाने की रणनीति के तहत नुक्कड़ बैठकें की जाएंगी। बैठक में विजय कुमार, पूरण यादव, शांति देवी, देवेंद्र कुमार, आबिद, श्याम थापा, फूल सिंह, कौशल्या चौहान, सुमनलता, कविता, पार्वती बडोला, रीता, चैता थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed