{"_id":"5b4122cc4f1c1b77468b53ef","slug":"153099540316-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में ऑनलाइन लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में ऑनलाइन लगेगी हाजिरी
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
तीर्थनगरी के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में अब चिकित्सकों और कर्मचारी की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन के माध्यम से ऑनलाइन लगेगी। बायोमीट्रिक मशीन स्वास्थ्य मुख्यालय से ऑनलाइन लिंक होने के साथ ही चिकित्सक और कर्मचारियों के आधार को भी लिंक किया गया है।
राजकीय चिकित्सालय की इमरजेंसी में शनिवार को बायोमीट्रिक मशीन लगाई गई। पहले दिन बायोमीट्रिक हाजिरी को लेकर शनिवार को अस्पताल के सभी 110 चिकित्सकों व कर्मचारियों में काफी उत्सुकता रही। फिलहाल अस्पताल में एक मशीन लगाई गई है। वहीं अस्पताल में तैनात स्टाफ की संख्या को देखते हुए सीएमएस डॉ. एनएस तोमर ने दो और बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय लिया है। दरअसल शनिवार को हाजिरी लगाने के लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों को काफी इंतजार करना पड़ा। इसके चलते अस्पताल की बिल्डिंग में दो मशीनें लगाने का निर्णय किया गया है।
---
बायोमीट्रिक मशीन सीधे स्वास्थ्य मुुख्यालय से ऑनलाइन लिंक है। इससे मुख्यालय में बैठे अधिकारी ऋषिकेश अस्पताल के किसी भी डॉक्टर और कर्मचारी की उपस्थिति देख सकेंगे। मशीन से स्टाफ के आधार को भी लिंक किया गया है।
विज्ञापन
-डॉ. एनएस तोमर, सीएमएस, एसपीएस राजकीय चिकित्सालय