{"_id":"5b4122ca4f1c1b56238b51f3","slug":"153099540112-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर लगे लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर लगे लगाम
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ ने शनिवार को प्रशासन से नगर क्षेत्र के निजी पब्लिक स्कूलों की मनमानी रोकने की मांग उठाई है। महासंघ ने पब्लिक स्कूल प्रबंधन के साथ हुए समझौते के जल्द लागू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन के नेतृत्व में संघ से जुड़े पदाधिकारी व अभिभावक शनिवार को उपजिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान महासंघ ने शुल्क वृद्धि, स्लेबस आदि मामलों में पब्लिक स्कूल प्रबंधन के साथ हुए समझौते लागू कराने से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के अनुसार पब्लिक स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कुछ समय पूर्व आमरण अनशन किया गया था। इसके बाद प्रशासन की मध्यस्थता में 15 मई तक पीटीए का गठन, शुल्क का ढांचा अभिभावकों की सहमति से लागू करने, एनसीईआरटी स्लेबस लागू करने समेत कई बिंदुओं पर समझौता हुआ था। बावजूद इसके पब्लिक स्कूल प्रबंधन समझौते का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं विद्यालयों द्वारा अभी तक अभिभावकों से वसूली गई अधिक शुल्क भी वापस नहीं की गई है। इसके अलावा प्रशासन मनमानी करने वाले पब्लिक स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस अवसर पर बलराम शाह, आनंद कर्णवाल, दलजीत सिंह, हरिराम वर्मा, मुकेश चौधरी, आशू वर्मा, मधु जोशी, शानू कश्यप, गोपाल पांडेय, सचिन पुरोहित, सचिन ठाकुर, राजीव चौधरी, पिंकेश सैनी, रजनीश, परमेश्वर राजभर, अमर गुप्ता आदि मौजूद रहे।