{"_id":"5b40f8a34f1c1b07278b5202","slug":"153098461015-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ग्राम प्रहरियों को दिया आपदा राहत बचाव का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ग्राम प्रहरियों को दिया आपदा राहत बचाव का प्रशिक्षण
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। पुलिस विभाग की ओर शनिवार को अग्निशमन विभाग कार्यालय पर एक दिवसीय आपदा प्रबंधन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिले के 32 ग्राम प्रहरियों को राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आपदा में तत्काल आपदा राहत कार्यों के लिए वैकल्पिक राहत उपकरण बनाने और प्राथमिक उपचार के विषय की भी जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक हरबंस सिंह ने प्रशिक्षुओं को किसी भी घटना के दौरान सजग रहकर कार्य करने को कहा। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को आपदा राहत कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी बांटे। इस मौके पर थानाध्यक्ष कुंदन राम, उप निरीक्षक मुन्ना लाल, योगेंद्र, पंकज, दिलबर, गिरीश, संतोष, मोहल लाल, कुंदन सिंह, संजय कुमार, दीपिका, उम्मेद सिंह, मानवेंद्र, राहुल मणी, प्रदीप कंडारी, सोनी और इंद्रा आदि मौजूद थे।