{"_id":"5b40f8a14f1c1bb6248b4fbb","slug":"15309846081-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदेरे में पलटी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदेरे में पलटी कार, चालक की मौत
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली। चमोली-मठ-छिनका मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गदेरे में पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल को 108 सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार को बृजमोहन (45) पुत्र अनसूया प्रसाद और विवेक (33) पुत्र स्वर्गीय जयंती प्रसाद, ग्राम-छिनका, चमोली निवासी कार से छिनका गांव की ओर जा रहे थे। शाम करीब छह बजे मठ पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर गदेरे में पलट गई। इसमें कार चला रहे बृजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विवेक घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही चमोली कोतवाली से पुलिस की निर्भीक यूनिट के जवान मौके पर पहुंचे और घायल को गदेरे से निकालकर 108 सेवा वाहन से गोपेश्वर जिला चिकित्सालय भेजा गया।