फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजस्व कर्मियों को नायब तहसीलदार के पर अस्थायी प्रमोशन

राजस्व कर्मियों को नायब तहसीलदार के पर अस्थायी प्रमोशन

Sat, 07 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
राजस्व कर्मियों को नायब तहसीलदार के पर अस्थायी प्रमोशन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कद्दावर नेताओं के गृह जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों की कमी के मामले में सरकार की किरकिरी होने के बाद तंत्र हरकत में आया है। जिला प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर राजस्व कर्मियों को प्रभारी नायब तहसीलदार का जिम्मा देकर तहसीलों में भेजा है। श्रीनगर तहसील से दो अधिकारियों की पोस्टिंग चाकीसैंण और सतपुली तहसील में हुई है।
विज्ञापन

पौड़ी जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की कमी बनी हुई है। वर्तमान में जिले में एकमात्र तहसीलदार सुनील राज श्रीनगर में तैनात हैं। उनको भी प्रशासन ने तीन दिन कोटद्वार तहसील में बैठने के आदेश दिए हैं। सुनील राज को जिले की 12 तहसीलों का अतिरिक्त जिम्मा दिया हुआ है। इससे व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई। इसी प्रकार नायब तहसीलदारों के 15 सृजित हैं, लेकिन 3 ही कार्यरत हैं।
विज्ञापन

धूमाकोट हादसे के दौरान भी प्रशासनिक अधिकारियों की कमी आड़े आई थी। अमर उजाला ने 4 जुलाई के अंक में हस्तियों के जिला पौड़ी में अफसरों का टोटा शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस ओर ध्यान आकर्षित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों में सेवारत 5 राजस्व कर्मियों को नायब तहसीलदार के पद पर 42 दिनों की अस्थायी पदोन्नति दी है। श्रीनगर तहसील के राजस्व निरीक्षक दिनेश खंडूड़ी को तहसील चाकीसैण और रजिस्ट्रार कानूनगो गोपाल कृष्ण कोटनाला को सतपुली तहसील में नायब तहसीलदार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---फिलहाल यह अस्थायी तैनाती है। तहसील स्तर पर अधिकारियों की कमी से कामकाज न रुके, इसलिए 5 राजस्व कर्मियों को नायब तहसीलदार के पद पर अस्थायी पदोन्नति दी है। सुशील कुमार, डीएम पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed