{"_id":"5b3e4f1f4f1c1bba248b4ab6","slug":"15308101423-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित भूमि परियोजना के नाम, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित भूमि परियोजना के नाम, काम शुरू
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। मेलखेत में बन रही 24 मेेगावाट की हाइड्रो परियोजना का काम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। भूमि विवाद के चलते यहां तीन दिनों से काम बंद था। बृहस्पतिवार को तहसीलदार माणिक लाल भैंतवाल ने निरीक्षण किया और निर्माणदायी कंपनी को विधिवत निर्माण करने के निर्देश दिए।
ब्लाक के मेलखेत में मेलखेत हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 24 मेगावाट की लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में परियोजना स्थल तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन सड़क की जगह को अपनी भूमि बताकर लिंगड़ी के महिपाल सिंह ने निर्माण कार्य रोक दिया। इस दौरान कंपनी के कर्मियों और महिपाल सिंह में विवाद भी हुआ, जिस पर कंपनी ने यहां काम रोक कर प्रशासन से जांच की मांग की। बृहस्पतिवार को जांच करने पहुंचे तहसीलदार माणिक लाल भैंतवाल ने कहा कि विवादित भूमि सरकारी थी जिसे कंपनी के नाम ट्रांसफर कर दिया गया है। लिहाजा यहां कंपनी की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कह दिया गया है। वहीं दूसरी ओर महिपाल सिंह भंडारी का कहना है कि संबंधित भूमि उनकी है। पीढ़ियों से यहां उनके पशु चरते थे और गौचर पनघट का काम होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य का विरोध करने पर कंपनी के कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।