फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्षेत्रीय पटवारी पर लगाया मारपीट का आरोप

क्षेत्रीय पटवारी पर लगाया मारपीट का आरोप

Thu, 05 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय पटवारी पर लगाया मारपीट का आरोप
गोपेश्वर। थराली ब्लाक के लिंगड़ी गांव निवासी महिपाल सिंह भंडारी ने क्षेत्रीय पटवारी पर मारपीट का आरोप लगाया। महिपाल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पटवारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने पिंडर नदी पर निर्माणाधीन हिम ऊर्जा जल विद्युत परियोजना कंपनी की ओर से बिना नापजोख के उनकी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

महिपाल भंडारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन जुलाई को वे अपनी निजी भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे थे कि इसी दौरान हिम ऊर्जा कंपनी के अधिकारियों के कहने पर क्षेत्रीय पटवारी नीरज पुरोहित ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। डीएम आशीष जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्रीय पटवारी नीरज पुरोहित का कहना है कि भूमि के निरीक्षण के लिए राजस्व टीम मौके पर गई थी। मौके पर भूमि विवाद जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने मारपीट की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed