फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए एसडीएम को ज्ञापन

स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए एसडीएम को ज्ञापन

Thu, 05 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए एसडीएम को ज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति से गुस्साए उपभोक्ताओं ने एसडीएम से शिकायत की। उन्होंने जल्द स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग के लिए एसडीएम जीआर बिनवाल को ज्ञापन दिया और एक सप्ताह में मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।
विज्ञापन

निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, भाजपा जिला महामंत्री पंकज डिमरी, संपूर्णानंद डिमरी, राजेश जोशी, अनिल खंडूड़ी, यशोदा खंडूड़ी, सुषमा शाह, रश्मि डिमरी, सावित्री देवी, सुनीता थपलियाल, मंजू खंडूड़ी ने कहा कि लोनिवि गौचर की ओर से विगत वर्ष चौंडली मोटर मार्ग का मलबा घटगाड़ गदेरे में डालने से तहसील वार्ड और अपर बाजार में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन समस्या नहीं सुलझी। वहीं एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों को जल्द स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि नगर में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए 15 लाख रुपये की लागत से नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। 10 से 12 दिन में काम पूरा कर दिया जाएगा और पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed