{"_id":"5b3e4e294f1c1b08278b4b90","slug":"153080989614-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव सहित अन्य छात्र नेता को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव सहित अन्य छात्र नेता को मिली जमानत
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से मारपीट मामले में बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव सहित एक अन्य छात्र नेता को जमानत मिल गई है। दोनों छात्र नेताओं ने उक्त मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।
बीते वर्ष 26 दिसंबर को बिड़ला परिसर के छात्रों का चौरास पुल निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से विवाद हो गया था, जिस पर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बिड़ला परिसर के 9 छात्र नेताओं के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज किए जाने सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। करीब एक माह पूर्व बिड़ला परिसर के छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी, नीरज रैम्स व आकाश बिष्ट के खिलाफ जिला न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही छात्र नेता नीरज रैम्स को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से नीरज रैम्स को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसी मामले में बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर के छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी व छात्र नेता आकाश बिष्ट ने जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। छात्रों के वकील प्रदीप भट्ट ने बताया कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने दोनो छात्र नेताओं को जमानत पर छोड़ दिया है।