फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यू ट्यूब पर छाया अक्षिता का डांस वीडियो

यू ट्यूब पर छाया अक्षिता का डांस वीडियो

Wed, 04 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
यू ट्यूब पर छाया अक्षिता का डांस वीडियो
श्रीनगर। श्रीनगर शहर के समीप कीर्तिनगर कस्बे की 7 वर्षीया अक्षिता सजवाण का डांस वीडियो यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। अक्षिता द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर किए गए डांस को दो साल में 1 करोड़ 63 लाख 73 हजार 108 से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि 19 हजार से अधिक दर्शकों ने इसको लाइक किया है।
विज्ञापन

कीर्तिनगर निवासी प्रवीण सजवाण और नीरु सजवाण की बेटी अक्षिता वर्तमान में होली एंजिल पब्लिक स्कूल देवली (चौरास) में कक्षा पांच में पढ़ती है। 26 जनवरी 2016 को उनकी बेटी अक्षिता ने स्कूल में प्रेम रतन धन पायो गीत पर नृत्य किया था। तब वह कक्षा 3 में पढ़ती थी। इसी स्कूल के गणित के अध्यापक राज सक्सेना अपना यू-ट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसमें वह उत्तराखंड के मेलों, स्कूली कार्यक्रमों व लोकनृत्यों को प्रमोट करने के लिए वीडियो अपलोड करते हैं। उन्होंने अक्षिता का लगभग 6 मिनट का उक्त डांस वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर 14 अगस्त 2016 को अपलोड किया, जिसके बाद यह वीडियो हर दर्शक को भाने लगा। अक्षिता के पिता प्रवीण ने बताया कि उनकी बालिका स्कूल के अलावा घर में टीवी देखकर डांस सीखती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय प्रकाश जोशी ने बताया कि अक्षिता की माता नीरु उनकी स्कूल में अध्यापिका है। वहीं बच्चों को डांस सिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed