{"_id":"5b3cfd9b4f1c1b9d288b4992","slug":"153072373812-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम को बैरंग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम को बैरंग लौटाया
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरी। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर गुडम, नैल, कुलेंडू और सिदेली के ग्रामीणों का बुधवार को भी धरना जारी रहा। वार्ता के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार, कानूनगो और उप राजस्व निरीक्षक को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कहकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को बैरंग लौटा दिया।
बुधवार को गुडम, नैल, कुलेंडू और सिदेली के ग्रामीण अतिक्रमण हटाने की मांग पर अड़े रहे। ग्राम प्रधान गुडम गुड्डी देवी, रघुनाथ सिंह, मुकेश सिंह और अरविंद सिंह कहना है, कि कुछ लोगों द्वारा गांव के गौचर, पनघट और शमशान की भूमि पर कब्जा कर यहां बगीचे बना दिए हैं, जिससे ग्रामीणों को पशु चरान के साथ ही शवदाह में भी दिक्कतें आ रही हैं। कहा गया कि कई बार प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू किया है। वहीं ग्रामीणों से वार्ता के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार केएन जाशी, कानूनगो मदन लाल व उप राजस्व निरीक्षक मनोज कार्की देवेंद्र लाल को बैरंग लौटना पड़ा। नायब तहसीलदार केएन जोशी का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर अतिक्रमण करने वाले लोगों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिये उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। निर्देश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर दीपा देवी, जीत सिंह नेगी, जमिता देवी, रुकमणी देवी, बीना देवी, राधा देवी देवेश्वरी देवी, सुशीला देवी, सुनील सिंह, चैत सिंह, मंगल सिंह और दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।