{"_id":"5b3cfd924f1c1b92468b4975","slug":"15307237305-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी सीटीसी में सीनियर सब इंस्पेक्टर का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी सीटीसी में सीनियर सब इंस्पेक्टर का प्रशिक्षण शुरू
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एसएसबी सीटीसी (सशस्त्र सीमा बल केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) में सीनियर सब इंस्पेक्टर (एसएसआई) का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 हफ्ते तक चलेगा। इस दौरान प्रशिक्षुओं को एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी।
बुधवार को सीटीसी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षुओं की हौसलाअफजाई करते हुए लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण के लिए मनोबल का स्तर भी ऊंचा होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अधिकारियों को मानसिक और शारीरिक रुप से मजबूत और कुशल नेतृत्व विकसित करने के मकसद से प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। कोर्स समन्वयक डिप्टी कमांडेंट विजय दीक्षित ने पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएसआई कोर्स में 71 अधीनस्थ अधिकारी भाग ले रहे हैं। 9 सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम मेें प्रशिक्षुओं को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियार संबंधी ज्ञान, मैप रीडिंग, सीमा प्रबंधन, मानन तस्करी और आपदा प्रबंधन का सैद्धांतिक और प्रायोगिक अध्ययन कराया जाएगा। इस अवसर पर कमांडेंट एनएस रौतेला, कमांडेंट डा. विनय अग्रवाल व कमांडेंट डा. ममता अग्रवाल आदि मौजूद थे।