{"_id":"5b393ca14f1c1b13358b9cb5","slug":"153047772919-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने खुद हटाया सड़क से मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने खुद हटाया सड़क से मलबा
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
जौनसार बावर में शनिवार को आई तेज बारिश के चलते हरिपुर कोटी इछाड़ी मोटर मार्ग पर लालडांग के पास भारी मलबा आने से चार घंटे मोटर मार्ग बंद रहा है। शिकायत करने के बावजूद लोनिवि साहिया ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीण खुद मौके पर पहुंचे और सड़क से मलबा हटाया।
हरजीत, नरेश, उमेश, कमल आदि का कहना कि मानसून शुरू हो गया है, लेकिन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र मेें नहीं रहते। कहा कि लोनिवि साहिया के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। उधर, इस संबंध में अधीक्षण अभियंता लोनिवि देहरादून आरसी अग्रवाल ने बताया कि मामले में अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है ।
मलबे में फंसा ट्रक
लालडांग के पास रविवार को भारी मलबा आने से टमाटर की क्रेट से लदा ट्रक फंस गया। ट्रक चालक ने मलबे के ढेेेर पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक रपट कर सड़क से करीब 6 मीटर नदी की ओर गया। गनीमत रही कि ट्रक नदी में गिरने से बचा। मौके पर ग्रामीणों की मदद से ट्रक को बहार निकाला गया।