{"_id":"5b392e9d4f1c1b6d4d8b9922","slug":"15304741414-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकहित में कार्य करें चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकहित में कार्य करें चिकित्सक
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की ओर से विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सकों के माध्यम से लोकहित में की जा रही सेवा अनुकरणीय है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं देने वाले कई लोगों को सम्मानित भी किया।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक व पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय के स्मरण व सम्मान स्वरूप एक जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाने की परंपरा है। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. आरके भारद्वाज, डॉ. एसवी श्रीवास्तव, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. वीके पुरी, डॉ. मोहम्मद हारुन, लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के अध्यक्ष गुलशन चंदानी, राजीव अरोड़ा, जगदीश चीचरा, विशाल, भारत भूषण रावल, विपिन भाटिया, राजेश अरोड़ा, अनिल बेदी आदि मौजूद रहे।