{"_id":"5b392e9a4f1c1bf76e8bb144","slug":"1530474138436-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डियालाजी ने 36 रनों से जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डियालाजी ने 36 रनों से जीती प्रतियोगिता
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। हिमालयन रिक्रिएशन क्लब की ओर से आयोजित हिमालयन प्रीमियर लीग मैच के फाइनल मुकाबले में कॉर्डियोलॉजी इलेवन ने ब्ल्यू स्टार इलेवन को 36 रन से शिकस्त दी। मुकाबले में खिलाड़ी किशन बोरा को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में रविवार को कॉर्डियालॉजी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 93 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी किशन ने सर्वाधिक 35 और संजय ने 19 रन टीम के लिए जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी ब्ल्यू स्टार इलेवन की टीम महज 57 रनों पर ढेर हो गई। टीम के खिलाड़ी विकास ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। कॉर्डियोलॉजी इलेवन के तेज गेंदबाज संजय ने 4 और किशन बोरा ने तीन ओवरों में 6 रन देकर तीन विकेट चटकाए। प्रतियोगिता में मोहब्बत अली और विकास बेस्ट खिलाड़ी चुने गए। इस अवसर पर एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मुकाबले में प्रमोद वोरा और रोहित मनवाल ने अंपायर रहे। इस अवसर पर डॉ. हर्ष, रूपेश, अमरेंद्र, पवन बलोदी, प्रदीप सचान, देवपाल और विक्रम आदि मौजूद रहे।