{"_id":"5b392e904f1c1b53268b8ef8","slug":"15304741274-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीपी से दूषित जल गंगा में छोड़े जाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीपी से दूषित जल गंगा में छोड़े जाने का किया विरोध
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित जल गंगा में छोड़े जाने का किया विरोध
भाजपा नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गाश्रम एसटीपी पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में स्थापित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से गंगा में छोड़ी जा रही गंदगी के बाबत भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जल निगम सीवर विंग के अधिकारियों पर अनदेखी के चलते नमामि गंगे योजना पर ग्रहण लग रहा है।
भाजपा की नमामि गंगे विंग के जिला संयोजक गजेंद्र नागर के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ता स्वर्गाश्रम स्थित वेद निकेतन के समीप स्थापित एसटीपी प्लांट के समक्ष एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में खराबी आने से सीधे गंगा में प्रवाहित हो रहे दूषित जल को लेकर संबंधित विभाग का विरोध किया। नमामि गंगे भाजपा के प्रदेश प्रमुख कपिल गुप्ता ने बताया कि एसटीपी प्लांट की गंदगी को सीधे गंगा में छोड़ा जा रहा है। प्लांट में मौजूद कर्मचारियों द्वारा दूषित पानी को स्वच्छ बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने इस बाबत जल निगम सीवर विंग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार से संपर्क साधकर समस्या के स्थायी समाधान व गंदगी को गंगा में गिरने से रोकने के पुख्ता इंतजामात करने की मांग उठाई। ईई ने इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। इस अवसर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, भरत लाल, गुरुपाल बत्रा, अशोक अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी, जितेंद्र नेगी, मनीष राजपूत, रामजी पांडे, मोहन नागर, राजू प्रजापति, धीरज पासवान आदि मौजूद रहे।