{"_id":"5b39036d4f1c1bc96b8b93cb","slug":"153046308517-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। तपोवन-करछौं मार्ग पर रविवार को एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब दस मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए जबकि अन्य पांच ग्रामीण चोटिल हो गए। सूचना मिलने के बावजूद जब आधा घंटे तक 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों और पुलिस जवानों ने घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया।
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे करछौं गांव से जोशीमठ आ रही मैक्स करछौं बैंड के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब दस मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में कल्पेश्वरी देवी (35, पत्नी सरजीत), दिनेश (30) पुत्र रघुवीर सिंह व सचिन (22) पुत्र प्रेमलाल घायल हो गए, जबकि अन्य पांच सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी सवार करछौं गांव के हैं। ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया। राजस्व उप निरीक्षक बल्लू लाल ने बताया कि तपोवन-करछौं मोटर मार्ग निर्माणाधीन है। यहां बैंड पर सड़क बेहद संकरी है, जिस कारण दुर्घटना हुई है।