{"_id":"5b39036b4f1c1bee388b4bc7","slug":"1530463083446-90-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में ढाई साल में वाहन दुर्घटना में 46 की मौत, 90 हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में ढाई साल में वाहन दुर्घटना में 46 की मौत, 90 हुए घायल
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। चमोली जिले में ढाई वर्षों में विभिन्न वाहन दुर्घटनाओं में 46 लोगों की मौत हो चुकी है और 90 लोग घायल हो चुके हैं। अधिकांश वाहन दुर्घटनाओं की वजह बदहाल सड़कें रही हैं, वहीं जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले कई संपर्क मार्ग आज भी बदहाल पड़ेे हैं। इन सड़कों पर कई वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद सड़कों की स्थिति जस की तस बनी है।
हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग, गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग, मारवाड़ी-थेंग मोटर मार्ग, जोशीमठ-सलूड़-डुंग्रा, पोखरी-कर्णप्रयाग, चमोली-लासी, मोलागाड़-मटई-बैरासकुंड, नंदप्रयाग-घाट, घाट-बांजबगड़, टंगसा-बमियाला और गोपेश्वर-घिंघराण-कुजौं-मैकोट की सड़क बदहाल है। इन सड़कों पर कई जगहों पर स्टील गार्डर तक नहीं लगाए गए हैं। चमोली-लासी सड़क पर दो वर्षों में आधा दर्जन से अधिक वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वर्ष 2016 के मई माह में चमोली से करीब चार किमी दूर अनागोली बैंड पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा था, जिसमें सवार छह लोग अकाल मौत का शिकार हो गए थे। घाट क्षेत्र में कांडई पुल-मोलागाड़-मटई सड़क भी कई जगहों पर बदहाल है। सड़क पर न तो सुरक्षा दीवार बनी है और न ही स्टील गार्डर लगाए गए हैं। जोशीमठ प्रधान संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि चमोली जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। सड़कें बदहाल स्थिति में हैं।
इंसेट
चमोली जिले में बड़ी वाहन दुर्घटनाएं।
05 जनवरी 2016- घाट-नंदप्रयाग सड़क पर बस दुर्घटना, चार की मौत, 21 घायल।
17 अप्रैल- ग्वालदम रोड पर कार दुर्घटना, एक की मौत, तीन घायल।
26 मई- चमोली-लासी सड़क पर मैक्स दुर्घटना, 5 की मौत।
11 जून- कर्णप्रयाग-पोखरी सड़क पर कार दुर्घटना, 2 की मौत।
25 अगस्त- बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी में मैक्स दुर्घटना, 9 घायल।
13 सितंबर- नंदासैंण में कार दुर्घटना, 3 की मौत, 8 घायल।
26 अक्तूबर-बैनीताल मोटर मार्ग पर कार हादसा, चार की मौत दो घायल।
11 नवंबर- थराली सड़क पर जीप दुर्घटना, दो की मौत, 8 घायल।
24 नवंबर- सोनला-कंडारा सड़क पर मैक्स दुर्घटना, 6 की मौत, 5 घायल।
02 दिसंबर- घाट-सलबगड़ सड़क पर मैक्स दुर्घटना, चालक की मौत।
12 जनवरी 2017-बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल के पास कार दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल।
31 नवंबर- देवर-खडोरा सड़क पर पलटा मैक्स वाहन, नौ घायल।
15 फरवरी 2018- पोखरी-हरिशंकर-रौता मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना, चार की मौत, आठ घायल
कोट
सड़कों की लगातार मानीटरिंग की जा रही है। प्रत्येक माह सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक ली जा रही है। बदरीनाथ हाईवे सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की स्थिति सुधार ली गई है। अभी भी जिन क्षेत्रों में सड़कें बदहाल और असुरक्षित हैं तो उन्हें दिखवाया जाएगा। - आशीष जोशी, डीएम, चमोली।