{"_id":"5b39027c4f1c1b614d8b92c8","slug":"153046284410-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें खस्ताहाल, जोखिम भरा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें खस्ताहाल, जोखिम भरा आवागमन
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। ब्लाक सहित पिंडर घाटी की कई ग्रामीण सड़कें मानसून से पहले ही खस्ताहाल हो गई हैं। पिछले दिनों हुई बारिश ने ग्रामीण सड़कों की पोल खोलकर रख दी है।
ब्लाक के सोनला-सिलंगी, धारडुंग्री-मैखुरा, जयकंडी-मैखुरा, नैनीसैंण-सेरागाड़, देवतोली-सिवाई सहित कई सड़कें खस्ता हालत में हैं। यहां हल्की बारिश होने पर कई जगह मलबा आ रहा है, जिससे यातायात में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं देवाल-मुंदोली-वाण, देवाल-खेता, देवाल-सवाड़, नंदकेशरी-चिड़िंगा, देवाल-बेराधार भी बदहाल है। थराली से डुंग्री और रूइसाण, डुंग्री-रतंगाव और कोलपुड़ी, कुलसारी-मेटा मल्ला, कुलसारी-धारबारम सहित कई सड़कों पर हल्की बारिश में भी मलबा आ रहा है। पिछले सप्ताह देवाल-खेता बारिश के चलते बंद रही। लोगों का कहना है कि कई सड़कों पर दीवारें नहीं बनीं हैं। यहां पुश्तों और काजवे का निर्माण भी नहीं हो पाया है। ऐसे में आए दिन सड़क टूटने और मलबा आने से लोगों को बरसात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इधर पीएमजीएसवाई ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी ने कहा कि पिंडर घाटी की सभी सड़कों के लिए बरसात में पांच जेसीबी के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। सड़कों पर जल्द दूसरे स्टेज का काम भी शुरू होने वाला है। बरसात में बंद होने वाली सड़कों को भी तुरत खोल दिया जाएगा।