{"_id":"5b39027a4f1c1b214d8b9810","slug":"1530462842165-37-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल में 37 करोड़ खर्च, बावजूद हालात नहीं सुधरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 साल में 37 करोड़ खर्च, बावजूद हालात नहीं सुधरे
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थराली। तहसील मुख्यालय थराली से देवाल ब्लाक को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सड़क पर गड्ढे पड़े हैं। यहां वाहन हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हल्की सी बारिश में सड़क पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
थराली से मुंदोली तक 35 किमी लंबी इस सड़क पर वर्ष 2013-14 में लोनिवि ने 18 करोड़ से चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य किया, लेकिन आपदा से हुए नुकसान की बात कहकर वर्ष 2015-16 में एडीबी ने सड़क सुधारीकरण के लिए 19 करोड़ खर्च किए। बावजूद सड़क की हालात आज भी बदहाल बनी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र राणा, उमेश पुरोहित हरीश चंद्र, देवी प्रसाद और मोहन प्रसाद आदि का कहना है कि इस सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। पांच सालों में सड़क पर 37 करोड़ से अधिक के काम किए जा चुके हैं, लेकिन सड़क अब भी बदहाल है। सुनगाड़ पुल में मलबे के ऊपर से वाहन गुजर रहे हैं। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता विजय कुमार का कहना है कि मार्ग के हॉटमिक्स का प्रपोजल सरकार को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद ही काम किया जा सकेगा। जहां-जहां मलबा आया है उसे बरसात के बाद हटा दिया जाएगा।