{"_id":"5b38ffbd4f1c1bf16e8bacd9","slug":"15304621414-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के लिए मारामारी, घंटो करना पड़ रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के लिए मारामारी, घंटो करना पड़ रहा इंतजार
Updated Sun, 01 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। ऋषिकेश, हरिद्वार व देहरादून के लिए बस न मिलने से लोगों को वाहनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बस अड्डे पर टीनसेड व पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं न होने से वृद्ध व बच्चों को तपती धूप में सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
चारधाम यात्रा के चलते व स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद अपने गंतव्यों की ओर लौटने वाले लोगों की बस स्टेशन पर भारी भीड़ लगी रही। रविवार सुबह से ही लोगों को ऋषिकेश, हरिद्वार व देहरादून आदि जगहों के लिए वाहन नही मिल पाए, जिस कारण बस स्टेशन पर टीनसेड के अभाव के साथ ही पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं की कमी से बच्चों व वृद्धों को घंटों समस्या से जूझना पड़ा। टैक्सी आदि छोटे वाहन भी लोगों को नहीं मिल पा रहे है। दूसरी ओर जीएमओ के महा प्रबंधक विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि वाहनों की संख्या में कोई कमी नही की गई है। सभी सेवाएं पूर्व की भांति संचालित की जा रहीं है।