फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवकाश प्राप्त कर्मचारी निर्धन निधि से होगी जरूरतमंदों की मदद

अवकाश प्राप्त कर्मचारी निर्धन निधि से होगी जरूरतमंदों की मदद

Sun, 01 Jul 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अवकाश प्राप्त कर्मचारी निर्धन निधि से होगी जरूरतमंदों की मदद
श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन की ओर से निर्धन निधि बैंक खाता खोला गया है, जिसमें जमा धनराशि का उपयोग जरूरतमंदों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को टीपी उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित संगठन की बैठक में स्वच्छता कार्यक्रम, अतिक्रमण, ट्रैफिक नियंत्रण सहित पौध रोपण कार्यक्रमों पर मुख्य रूप से फोकस करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन ने पौध रोपण कार्यक्रम के तहत जीआईसी स्वीत में फलदार पौधों के रोपण करने के साथ ही स्व. दमयंती भंडारी की स्मृति में चार विद्यालयों के निर्धन एवं मेधावी 20 छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण किए जाने का भी निर्णय लिया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष उनियाल ने बताया कि संगठन के भवन निर्माण के लिए उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धनसिंह रावत की ओर से 10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा बैठक में 31 जुलाई को संगठन के वार्षिक चुनाव की घोषणा भी की गई। मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष शंकर सिंह पटवाल, सचिव शिवचरण सिंह रावत, धनीराम पुरी, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed