फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएम के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस और यूकेडी

सीएम के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस और यूकेडी

Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
सीएम के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस और यूकेडी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश/मुनिकीरेती। मुख्यमंत्री के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंची महिला शिक्षक को निलंबित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीएम पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता राज्यपाल से सीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
महिला शिक्षक उत्तरा को निलंबित करने के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला की अगुवाई में कार्यकर्ता शनिवार को रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जमा हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार के पुतले फूंके और नारेबाजी की। रमोला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला शिक्षक का अपमान किया है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाशत नहीं कर सकती है। उन्होंने राज्यपाल से मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रर्दशनकारियों में नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, मनीष शर्मा, नंदकिशोर जाटव, विरेंद्र सजवाण, रविंद्र बिरला, राजेश शाह, देवेंद्र प्रजापति, मुकेश जाटव, अब्दुल सिद्दीकी, दीपक जैन, सन्नी प्रजापित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ढालवाला चौक पर जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि सीएम का महिला के साथ इस प्रकार का व्यवहार शर्मनाक है। इस मौके पर भगवती उनियाल, जगदीश बिजल्वाण, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, विनोद सकलानी, राजेश थलवाल, मनन द्विवेदी, लक्ष्मण राजभर, छांगुर प्रसाद, हरीश बिजल्वाण, ऋतिक कुमार, उमेश वैद्य, जगदीश कुमार, पदमा सेमवाल, सुषमा नौटियाल, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने नटराज चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मोहित डोभाल कहा कि सीएम का एक महिला के साथ ऐसा व्यवहार बेहद निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों में शांति तड़ियाल, अनिता भारद्वाज, सार्थक कौशिक, आशीष भट्ट, संदीप सती, केएस भट्ट, सुनील नेगी, गुलाब सिंह, एमएस शाही, केडी जोशी, गौरव रावत, दीपक गुप्ता, सोहन भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed