फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

Sat, 30 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
गढ़वाल। देहरादून में जनता दरबार में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा को निलंबित किए जाने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल में जगह-जगह सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और शिक्षिका का निलंबन वापस लेने की मांग उठाई।
कर्णप्रयाग में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी के नेतृत्व में बदरीनाथ हाईवे के उमा देवी तिराहे पर प्रदर्शन किया गया। छात्र संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में मनोज रावत, अनूप रावत, प्रदीप कुंवर, राकेश उप्रेती, दीपेंद्र नेगी, देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार, नितिन रावत और रविंद्र कंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

गौचर में नगर अध्यक्ष विजय डिमरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार सत्ता के नशे में है। प्रदर्शन करने वालों में सुनील पंवार, इंदु पंवार, अर्जुन नेगी, प्रताप सिंह, रघुनाथ सिंह, पूरण सिंह, संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, हरेंद्र सिंह राणा, महेंद्र नेगी, मन्नु नेगी, युद्धवीर बर्तवाल, ओम प्रकाश नेगी, पुष्पा नेगी, गजेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र आर्य, धीरेंद्र गरोड़िया, योगेंद्र बिष्ट, पुष्कर सूरी, संतोष रावत और महेश लाल आदि मौजूद थे।

पौड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सब जगह से थक हार कर शिक्षिका न्याय की आस लेकर सीएम दरबार गई, लेकिन मुख्यमंत्री दरबार में उसके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया वे निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, भरत सिंह, नीलम रावत, रेखा भंडारी, भगवान टम्टा, वीरेंद्र रावत, विजय नेगी, आशीष नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed