फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जलसंकट दूर करने के लिए 29 लाख की दरकार

जलसंकट दूर करने के लिए 29 लाख की दरकार

Sat, 30 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जलसंकट दूर करने के लिए 29 लाख की दरकार

विज्ञापन
गैरसैंण। नगर में लगातार बने पेयजल संकट को दूर करने के लिए करीब 29 लाख की दरकार है। स्रोत पर पानी कम होने की वजह से नगर में पेयजल की दिक्कत बढ़ी है। ऐसे में अन्य पेयजल स्रोतों की टेपिंग सहित लाइनों की मरम्मत के लिए धनराशि जारी होने पर ही दिक्कत दूर हो सकती है। शनिवार को यहां आयोजित पेयजल संघर्ष समिति और जलसंस्थान के अफसरों के बीच हुई वार्ता में अधिकारियों ने यह बातें कहीं।

नगर के सैनिक कालोनी, मुुख्य बाजार सहित आसपास के मोहल्लों में तीन माह से पेयजल किल्लत बनी है। शुक्रवार को पेयजल संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों ने पेयजल मंत्री प्रकाश पंत के सामने समस्या रखी थी तब पेयजल मंत्री ने जलसंस्थान के अधिशासी अधिकारी को समिति के साथ वार्ता करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को यहां जलसंस्थान के ईई मुकेश कुुमार, एई विपिन चौहान और अवर अभियंता वाईएस बिष्ट ने समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने कहा कि स्रोत पर पानी कम हो गया है। पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए स्रोत से आधा किमी दूर अन्य स्रोत का पानी भी इस लाइन पर लाना होगा। सैनिक कालोनी और लंकाधार के लिए अलग से ब्रांच लाइनें बनानी होगी, जिसके लिए विभाग ने 29.36 लाख का इस्टीमेट तैयार किया है। पैसा मिलने पर योजना पर काम किया जाएगा। हालांकि जलसंकट को देखते हुए नगर में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। वार्ता में पेयजल संघर्ष समिति के गोपी काला, कर्ण सिंह नेगी, मान सिंह, ललित मोहन शाह, मोहन काला, मोहन प्रसाद, जमन सिंह, कुंदन गुसाईं, केशर सिंह, पार्वती देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी और महानंद थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed