फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कैंपटी के पास यात्री की हार्टअटैक से मौत

कैंपटी के पास यात्री की हार्टअटैक से मौत

Sat, 30 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कैंपटी के पास यात्री की हार्टअटैक से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

मसूरी। पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में शुक्रवार को हृदय गति रुकने से एक पर्यटक की मौत हो गई। यदि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती तो पर्यटक की जान बच सकती थी। नागपुर निवासी पर्यटक के परिजनों ने यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं पर रोष जताते हुए कहा कि यहां होटलों की तो भरमार है लेकिन एक बेहतर अस्पताल तक नहीं है।
हनुमान नगर, नागपुर निवासी प्रफुल्ल चंदन आष्टनकर (41) परिजनों के साथ मसूरी होते हुए शुक्रवार को यमुनोत्री यात्रा पर जा रहे थे। मसूरी-चकराता हाईवे पर कैंपटी फॉल से आगे सैंजी गांव के ऊपर एक होटल में परिजन जलपान के लिए रुके थे। वहां से जलपान करने के बाद परिजनों ने देखा कि प्रफुल्ल मिनी बस में बेसुध पड़े हैं। आनन-फानन में परिजनों ने बस चालक को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। बस चालक ने तुरंत 108 एंबुलेंस के लिए कॉल की तो कॉलसेंटर से कहा गया कि मसूरी के आसपास इस समय कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। लाचार परिजन मिनी बस से ही उन्हें मसूरी के राजकीय सेंट मैरी अस्पताल लेकर पहुंचें। जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रफुल्ल के परिजन अतुल ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह प्रफुल्ल पूरी तरह स्वस्थ थे। रास्ते में भी सब बातें करते रहे। परिजनों ने यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं पर रोष जताते हुए कहा कि यहां होटलों की तो भरमार है लेकिन एक बेहतर अस्पताल तक नहीं है। ऐसे में लोग क्यों यहां घूमने आएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed