{"_id":"5b3697c54f1c1b6c4d8b9585","slug":"15303044536-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को डंडे से डरा रही आरएसएस व भाजपा : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को डंडे से डरा रही आरएसएस व भाजपा : चौधरी
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। भाजपा में आरएसएस का कानून चलता है। आरएसएस अपने आप को संविधान से ऊपर मानकर जनता पर शासन करना चाहती है। आरएसएस डंडे लेकर पथ संचलन कर जनता को डराने का काम कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य में यातायात जैसी मूलभूत व्यवस्था नहीं कर पा रही है, तो भला राज्य का विकास कैसे कर पाएगी।
ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने आसन्न नगर निकाय व नगर निगम समेत लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड की भाजपा सरकार यातायात जैसी मुलभूत व्यवस्था को नहीं संभालने में विफल है। ऐसे में राज्य विकास संबंधी व्यवस्थाओं के सुधरने की बात बेमानी है। उन्होंने कहा कि राज्य बने 18 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन उत्तराखंड की स्थिति अब भी बदतर है। राज्य निर्माण के बाद दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने सत्ता हासिल करने के लिए अब तक सिर्फ दावे किए, लेकिन जनहित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए। भाजपा ने जनता से सत्ता में आने के लिए कालाधन वापस लाने समेत ढेरों वादे किए थे, लेकिन कोई वादा सफल नहीं हो सका। स्विस बैंकों में पैसा जमा करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार फेल साबित हो चुकी है। अब भाजपा जाति-धर्म, समुदाय-वर्ग, अगड़ा-पिछड़ा को लड़ाकर सत्ता पाने का कुचक्र रच रही है। गंगा साफ करने के अभियान में करोड़ों रुपये पानी तरह बहाने के बाद भी गंगा की हालत में कोई परिवर्तन नहीं हो सका है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से लगातार पलायन बेहद गंभीर है, लेकिन राज्य व केंद्र में सरकार होने के बावजूद आजतक कोई ठोस नीति नहीं बन पाई है। चौधरी ने कहा कि योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की जनता को योग सिखाने आए थे, लेकिन योग सिखाने से काम नहीं चलने वाला। युवाओं को रोजगार और गरीब तबके को भी रोजी-रोटी चाहिए। इसकी फिक्र करने के बजाय राज्य सरकार लोगों के घर तक शराब पहुंचा रही है। इस मौके पर सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गौड़, शीशराम कंसवाल, नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।