फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीवन में कठोरत परिश्रम से मिलती है सफलता: पंवार

जीवन में कठोरत परिश्रम से मिलती है सफलता: पंवार

Sat, 30 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जीवन में कठोरत परिश्रम से मिलती है सफलता:   पंवार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। समाजसेवी संस्था लोक हितकारी परिषद की ओर से शुक्रवार को प्रेमनगर बाजार स्थित गिरधारी धर्मशाला हॉल में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का स्मृति चिह्नन और प्रमाण-पत्र देकर सम्मान किया गया। मेधावी सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि संघर्ष करने वाले व्यक्ति को जीवन में विभिन्न अनुभव और सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि छात्रों को लक्ष्यगामी बनकर अध्ययन करना चाहिए। निरंतर व कठिन परिश्रम करने वाला विद्यार्थी जीवन की ऊंचाईयों तक आसानी से पहुंच जाता है। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् रामेश्वर प्रसाद लोधी और समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि संस्थाओं के ऐसे प्रयास समाज में उत्प्रेरणा का काम करते हैं। किसान सेवा समिति के डायरेक्टर करन बोरा, कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा, ग्राम प्रधान सागर मनवाल और युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि छात्रों को अध्ययन में तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष दून घाटी कालेज के एमडी सुनील अग्रवाल ने कहा कि छात्रों को शैक्षिक योग्यता को केवल रोजगार से नहीं जोड़ना चाहिए। समारोह में डोईवाला के 15 इंटर कॉलेजों के 77 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष उदयचंद पाल, ईश्वरचंद अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, बीडी ममंगाई, धीरेंद्र चौहान, सुषमा चौधरी, मंदीप बजाज, रोहित क्षेत्री, ललित पंत, चंद्रभान, उम्मेद बोरा, रविंद्र बैलवाल, अनिल चौहान, लच्छीराम लोधी, तुषार पाल, ओमप्रकाश काला, विजय शर्मा, देवी प्रसाद डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय कामों के लिए चार को मिला सम्मान
इस मौके पर लोक हितकारी परिषद ने समाज के लिए उल्लेखनीय काम करने वाले चार लोगों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ओएसडी धीरेन्द्र पंवार ने 116 बार रक्तदान करने वाले योगेश अग्रवाल, वरिष्ठ शिक्षाविद् और हरियाणवी शैली के हास्य कवि रोशनलाल अग्रवाल, दिव्यांग और विशेष बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के लिए काम करने वाली अस्तित्व विद्यालय की कविता राणा और बाल संरक्षण आयोग की ओर से चुने गए बाल विधायक हर्ष बोरा को सम्मानित किया। इस दौरान करन बोरा, रामेश्वर प्रसाद लोधी, सागर मनवाल, राजन गोयल, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed