{"_id":"5b3696ce4f1c1b2e168b4ede","slug":"153030420618-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात राज्यों के स्काउट गाइड वयस्क लीडर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात राज्यों के स्काउट गाइड वयस्क लीडर प्रशिक्षण
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। उत्तर रेलवे भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में शुक्रवार को वयस्क यूनिट लीडर कोर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिवर में रेलवे बोर्ड के कुल सात राज्यों के 250 स्काउट गाइड प्रशिक्षण ले रहे हैं।
रायवाला के लीला बेरी ट्रेनिंग सेंटर में शुक्रवार को उत्तर रेलवे भारत स्काउट गाइड की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय वयस्क यूनिट लीडर कोर्स के 16 सेक्शन के स्काउट गाइड्स को प्रशिक्षण दिया गया। स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड सोनाली शर्मा ने बताया कि पहली बार सात राज्यों के रेलवे बोर्ड उत्तर रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, हरियाणा और राजस्थान आदि राज्यों का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इसमें उच्च स्तरीय हयॉक, पेट्रोल कॉर्नर कोर्ट ऑफ ऑनर, क्रू मीटिंग, ग्रुप मीटिंग, टेंट लगाना आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर हेडक्वार्टर कमिश्नर सुदेश शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त बलबीर चंद, एनसी भारद्वाज, राजेश बब्बर, सीएल धामू, हेमेंद्र मौर्य, केवल कृष्ण, संजय गौड़, अजमल खान, अनीस गुप्ता, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।