{"_id":"5b36642e4f1c1bb0318b9555","slug":"153029124614-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि में बिना अनुमति बना दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि में बिना अनुमति बना दी सड़क
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर खंडाह गांव के समीप खनन कारोबारियों ने बिना अनुमति सरकारी भूमि में कटान कर सड़क का निर्माण कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, खंडाह गांव के समीप श्रीनगर-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे क्षेत्र में कुछ लोगों ने बंजर खेती में खेती करने के लिए जमीन के समतलीकरण की अनुमति ली थी, लेकिन इसकी आड़ में खनन कारोबारियों ने उक्त भूमि तक जाने के लिए बिना अनुमति सरकारी भूमि पर सड़क का निर्माण कर दिया। बताया जा रहा है, कि खनन कारोबारी यहां स्टोन क्रशर लगाने जा रहे हैं। ग्रामीणों ने सरकारी भूमि में सड़क निर्माण की शिकायत एसडीएम मायादत्त जोशी से की। एसडीएम ने बताया कि इस मामले की जांच कराई गई है। जांच में पुष्टि हुई है, कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और सड़क निर्माण किया गया है। कुछ लोगों ने नापभूमि के समतलीकरण की अनुमति ली थी। तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने और कब्जा ध्वस्त करने के आदेश दिए गए हैं।