{"_id":"5b3535734f1c1b264d8b8f73","slug":"153021374718-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ व निर्मल होगी गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ व निर्मल होगी गंगा
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
गंगा स्वच्छता मंच की प्रदेश सह संयोजक कुसुम कैंतुरा ने सामूहिक प्रयासों से गंगा के स्वच्छ व निर्मल करने का आह्वान किया है। इसके लिए उन्होंने सभी से धरातल पर आकर संकल्पबद्ध प्रयास करने के लिए आमंत्रित किया।
कुसुम कैंतुरा ने ये बातें बृहस्पतिवार को मायाकुंड में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम का आयोजन में सरोज डिमरी के नेतृत्व में किया गया था। कुसुम कैंतुरा ने कहा कि गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाने के लिए हम सबको अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा। तभी मोक्षदायिनी को स्वच्छ करने में सफलता मिल सकती है। राजकुमारी पंत ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने का दायित्व प्रत्येक आस्थावान नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। साहब सिंह राणा ने कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए उद्गम स्थल गोमुख गंगोत्री से गंगा सागर तक सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर शीलू पंत, आशीष कुकरेती, अरविंद नेगी, अभिषेक शर्मा, खुशहाल सिंह पोखरियाल, नर्मदा सेमवाल, श्वेता चौधरी, हेम सिंह राणा, राजेंद्र रावत, लक्ष्मी राणा, गौरव रावत, लालजी यादव, नरेश आदि मौजूद रहे।